Feedback

Bhojpurdekho.com, convenience meets technology — empowering you with digital solutions anytime, anywhere.

Discover smooth, secure, and efficient digital solutions at BhojpurDekho.com — your trusted online service partner delivers you everything under one digital roof.

Maa Kali Mandir Bakhorapur


या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः-बखोरापुर काली मंदिर


भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बखोरापुर में है भव्य मां काली मंदिर। अपनी भव्यता व विस्तृत क्षेत्रफल में फैलाव के कारण यह मंदिर भक्तों व पर्यटकों को भाने लगा है। वहीं वर्ष में एक बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना। भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बखोरापुर में मां काली का भव्य मंदिर है. नवरात्रि के पावन पर्व पर मां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. 1862 के समय एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था जहां देवी पिंडी रूप में स्थापित थीं. 2003 में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया और देवी की प्रतिमा स्थापित की गई. नवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की यहां भीड़ उमड़ती है. 1862 के समय में बखोरापुर गांव में हैजा फैला था. 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. उसी समय गांव में एक साधु ने प्रवेश किया. उन्होंने कहा कि मां ने उन्हें सपने में दर्शन दिया है और काली की पिंडी स्थापना करने की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि ऐसा करने से यह बीमारी रुक जाएगी. साधु के कहने पर गांव के बड़े-बुजुर्गों ने नीम के पेड़ के पीछे मां काली की नौ पिंडी स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी. दूर-दूर से भी दर्शन करने आते हैं भक्त इसके बाद वो साधु चंद दिनों बाद अदृश्य हो गए. साथ ही हैजा भी गांव से धीरे-धीरे समाप्त हो गया. मां काली का दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से बखोरापुर पहुंचते हैं. आये दिन यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन नवरात्रि में भीड़ काफी होती है.

कैसे पहुंचे बखोरापुर मंदिर


आरा रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किमी उत्तर की तरफ बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव में बखोरापुर मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां जाने के लिए आरा रेलवे स्टेशन से और गांगी के पास से कई वाहन मंदिर तक जाने के लिए मिलते हैं. वहीं अगर आप पटना की ओर से आ रहे है तो कोइलवर से गाड़ी बुक करके इंडस्ट्रीयल एरिया होते हुए भी आप 40 मिनट में मंदिर पहुंच सकते है.

Bhojpur Dekho – One Stop Solution for All Digital Work

Bhojpurdekho.com is a trusted and fast-growing online platform designed to provide seamless, secure, and affordable digital services in one convenient place. Our mission is to simplify everyday online tasks by offering reliable solutions that save your time and effort.

In today’s digital world, accessing essential services quickly and safely is important. At BhojpurDekho.com, we bring together multiple online services under one roof — eliminating the need to visit multiple websites.

At BhojpurDekho.com, convenience meets technology — empowering you with digital solutions anytime, anywhere.